जीजा–साली ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जीजा–साली ने ट्रेन के 

आगे कूदकर दी जान


हरदोई। जनपद मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जीजा और साली ने हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे खड़े होकर सुसाइड कर लिया। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को करीब 45 मिनट तक रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतकों की पहचान रितेश सिंह (28) और मुस्कान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रितेश सिंह का अपने छोटे भाई की साली मुस्कान से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने इसका विरोध किया। परिजनों द्वारा मुस्कान के लिए विवाह का रिश्ता तलाशे जाने से दोनों मानसिक दबाव में थे।

Post a Comment

0 Comments