हवाई फायरिंग करने वाले युवक पर‌ एफआईआर दर्ज

हवाई फायरिंग करने वाले 

युवक पर‌ एफआईआर दर्ज



सहारनपुर। हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो पोस्ट की थी।
पुलिस के अनुसार, 29 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान लक्की (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि युवक लाल कमीज पहने, चार से पांच गोलियां हवा में चलाता दिख रहा है, जबकि पृष्ठभूमि में एक स्पीकर पर हरियाणा के एक गायक का गाना बज रहा है। गोलियां चलाने के बाद युवक खुद को दबंग दिखाने के लिए कॉलर उठाकर अकड़ भरे अंदाज में ‘पोज’ देता नजर आता है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद आरोपी को नानौता पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नानौता पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार सैनी ने बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर जब्त कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments