लिव इन पार्टनर ने फांसी का फंदा डालकर नाटक कर लिविंग पार्टनर को डराने के चक्कर में गई जान

लिव इन पार्टनर ने फांसी का

 फंदा डालकर नाटक कर लिविंग

 पार्टनर को डराने के चक्कर में गई जान



बिजनौर। जिला बिजनौर मे निजी कम्पनी के फिल्ड ऑफिसर ने घर मे फांसी लगाने का नाटक किया। ताकि रोज के झगड़ो को लेकर साथ रह रही लिव इन पार्टनर को डराया जा सके? मगर यहाँ उल्टा हो गया। लिव इन पार्टनर शीतल ने फांसी का फंदा डालकर नाटक कर रहे पार्टनर हरिओम को धक्का दे दिया। जिससे उसकी सांसे टूट गई। अब प्रेमिका शीतल अरेस्ट है।
क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने कहा, '' स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शीतल डेढ़ सालों से हरिओम के साथ लिव इन मे रह रही थी। इस दौरान वह गर्भवती हुई और दिसंबर में उसका गर्भ किसी कारण से गिर गया था। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। 15 जनवरी के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर चली गई और 18 जनवरी को वापस आई थी। इस दौरान रात में एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई।
इसके बाद हरिओम ने जान देने का नाटक करते हुए विद्युत केबल की मदद से खुद को पंखे पर लटकाने का नाटक किया। शीतल ने गले में फंदा लगाते ही उसके पैरों पर लात मार दी, जिससे वह बेड से नीचे हो और वह फंदे पर लटक गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।''

Post a Comment

0 Comments