राजस्व खनिज पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही

राजस्व खनिज पुलिस एवं 

 वन विभाग की टीम 

द्वारा बड़ी कार्यवाही




मप्र। राजस्व, खनिज, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार आशीष मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ओवरलोड रेत से भरे 4 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जब्त वाहनों को रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पिपराव चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है।
रात भर चला अभियान।
यह संयुक्त अभियान रात लगभग 10 बजे से सुबह तक जारी रहा। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि अवैध रेत, कोयला और लकड़ी परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, जो लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी, नगर निरीक्षक सुधांशु तिवारी, डिप्टी रेंजर मिनी जायसवाल और खनिज विभाग के निरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ शासन के कड़े नियमों के तहत की गई है, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान और राजस्व की चोरी को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments