भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राष्ट्रव्यापी शंखनाद

भारतीय मीडिया फाउंडेशन

 का राष्ट्रव्यापी शंखनाद




मार्च से देश भर में गूंजेगी बीएमएफ नेशनल की आवाज: जिला सम्मेलनों और ज्ञापन अभियान का होगा आगाज।

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए एक निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर दिया है। संगठन ने आगामी मार्च महीने से पूरे देश में व्यापक स्तर पर 'ज्ञापन पत्र अभियान' और 'जिला सम्मेलनों' के आयोजन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
संयुक्त बयान: अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर ने संयुक्त रूप से एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च महीने से देश के हर जिले में सम्मेलनों का दौर प्रारंभ होगा, जिसके माध्यम से पत्रकारों को संगठित करते हुए सोए हुए प्रशासन को जगाने का कार्य किया जाएगा।
प्रमुख माँगें: 'मीडिया पालिका' और 'सुरक्षा कानून' पर जोर
इस अभियान के माध्यम से भारतीय मीडिया फाउंडेशन सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख माँगें रखेगा, जो पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के भविष्य के लिए क्रांतिकारी साबित होंगी:
मीडिया पालिका की स्थापना: न्यायिक प्रणाली की तर्ज पर पत्रकारों के लिए एक स्वतंत्र 'मीडिया पालिका' का गठन हो।
सुरक्षा कानून: पूरे देश में 'पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा कानून' को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
मीडिया कल्याण बोर्ड: सभी राज्यों में पत्रकारों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान हेतु 'मीडिया कल्याण बोर्ड' की स्थापना हो।
जनगणना: देश भर में कार्यरत पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आधिकारिक जनगणना कराई जाए।
आंदोलन की चेतावनी: अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओ को लेकर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
यूनियन के संस्थापक मीडिया सरकार एके बिंदुसार के विजन को मिलेगी गति
इस अभियान के जरिए मीडिया सरकार एके बिंदुसार के उस उद्देश्य को बल मिलेगा, जिसमें उन्होंने 'प्रशासनिक प्रहरी परिषद' के माध्यम से समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का रणनीति तैयार किया है। सम्मेलनों के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को एकजुट कर प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की रणनीति भी साझा की जाएगी।
संगठन की रणनीति: हर जिले में मचेगी हलचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान के लिए तैयार रहें। पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर ने कहा कि यह लड़ाई केवल पत्रकारों की नहीं, बल्कि समाज के हर उस प्रहरी की है जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहा है। मार्च से शुरू होने वाला यह आंदोलन जिला स्तर से होते हुए राष्ट्रीय राजधानी तक एक नई चेतना पैदा करेगा।
यूनियन के केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने सभी मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहां कि आपको अनुशासन में रहकर के इस अभियान को पूर्ण करना है।
जहां भी कोई भी समस्या आती है तुरंत हेल्पलाइन नंबर 72758 50466 पर संपर्क करें।
भवदीय, मीडिया प्रभारी,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन, नेशनल कोर कमेटी, नई दिल्ली।

Post a Comment

0 Comments