थाना कीडगंज पुलिस द्वारा 01
अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी
की 01 मोटर साइकिल व 01
मोबाइल फोन बरामद
प्रयागराज। थाना कीडगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त दीपांशु गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी ग्राम नुमाया दाही पोस्ट करहैदा थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को परेड ग्राउण्ड में बने हुये पुल के नीचे थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटर साइकिल रजि0नं0- UP70EW0827 व 01 मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी), व 470/- रूपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments