थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा
वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार,
व अभियोग से सम्बन्धित 01
अपहृता सकुशल बरामद
प्रयागराज। थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा व सर्विलांस टीम नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 45/2026 धारा- 87/ 137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त गोलू आदिवासी उर्फ विजय कुमार पुत्र प्यारे लाल आदिवासी निवासी ग्राम पड़री, थाना चाकघाट जनपद रीवा (म0प्र0), हाल पता तिलक हास्पिटल के बगल, एफसीआई गल्ला गोदाम, पूरा पड़ाइन झोपड़ पट्टी, थाना दारागंज प्रयागराज को विद्या वाहिनी बस अड्डा थाना क्षेत्र जार्जटाउन से गिरफ्तार किया गया व उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments