मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के अन्तर्गत थाना झूंसी पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

मिशन शक्ति विशेष अभियान 

फेज-5.0 द्वितीय चरण” के अन्तर्गत 

थाना झूंसी पुलिस टीम द्वारा जागरूकता 

अभियान चलाया गया

                                       

महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किये गये व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।


मिशन शक्ति विशेष अभियान के पंचम संस्करण (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

प्रयागराज। महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलम्बन को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा समर्पित अभियान “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के तहत नगर जोन के थाना झूंसी में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों/रेलवे स्टेशन पर जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।


Post a Comment

0 Comments