हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित 01 वांछित अभियुक्त थाना करैली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

हत्या के अभियोग से सम्बन्धित

 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित

 01 वांछित अभियुक्त थाना करैली 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार


प्रयागराज। थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(a) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मो0 राशिद दुर्रानी पुत्र मो0 हाशिम निवासी म0नं0 30/31 मोहल्ला कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज हाल पता ख्वाजा नगर ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज को 23 अप्रैल 2026 को बरखण्डी महादेव मोड़ के पास थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि 08 अप्रैल 2026 को वादी मुकदमा मो0 आमिर पुत्र स्व0 मो0 इरफान निवासी म0नं0 41E/6N/1 ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उनके पिता मो0 इरफान पुत्र स्व0 लालमुहम्मद निवासी म0नं0 41E/6N/1 ऐनुद्दीनपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज चाय की दुकान पर बैठे थे जिनको उक्त अभियुक्तों द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घायल युवक को उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण में थाना करैली पर मु0अ0सं0-69/2026 धारा 103(1)/61(2)(ए)बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Post a Comment

0 Comments