थाना करैली पुलिस व एसओजी
नगर की संयुक्त पुलिस टीम
द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से 01 सोने की बट्टी, 90,000/- रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद।
प्रयागराज। थाना करैली पुलिस व एस0ओ0जी0 नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर टीम के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-85/2026 धारा 331(4)/305(ए) बी0एन0एस से संबंधित प्रकाश में आय़े 02 अभियुक्तों 01. हसन पुत्र उस्मान निवासी मकान नं0 156 बी शम्स नगर करैलाबाग थाना करैली जनपद प्रयागराज 02. कामरान अहमद पुत्र एखलाक अहमद निवासी खेड़वा असरावल थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 16 मई 2026 को रेलवे डाट पुल थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 पीली धातु की बट्टी, 90,000/- रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार मेहरौत्रा निवासी सी/666 जीटीबी नगर थाना करैली जनपद प्रयागराज के बन्द मकान में घुसकर अभियुक्तों द्वारा चोरी कर ली गयी थी, जिसके संबंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

0 Comments