हत्या के प्रयास से सम्बन्धित
अभियोग मे वांछित 01 अभियुक्त
थाना कैण्ट पुलिस द्वारा गिरफ्तार
प्रयागराज। थाना कैण्ट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 109(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त आमिर उर्फ कल्लू पुत्र कमरुद्दीन निवासी 23 मऊ सरैया कब्रिस्तान अशोक नगर थाना कैंट जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर रविवार को आशा हास्पिटल के सामने थाना क्षेत्र कैण्ट से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मुकदमा जावेद पुत्र स्व0 अब्दुल रहीम निवासी 23 मऊसरैया अशोक नगर थाना कैंट जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दिया कि वादी व उसके भाई को जान से मारने की नियत से बम मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। उक्त सूचना पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 102/2026 धारा 109(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

0 Comments