अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है

अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने 

के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को

 तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है


प्रयागराज। रविवार को आवेदक/शिकायतकर्ता कमलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेन्धूवार थाना घूरपुर के शिकायती प्रार्थना पत्र अंतर्गत थाना घूरपुर पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह द्वारा गलत तरीके से एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक पक्ष का अनुचित पक्ष लेते हुए 03 लोगों को थाने में लाया गया और अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। पूर्व में भी समय-समय पर थाना प्रभारियों को अकारण/बिना अपराध के किसी को थाने पर नहीं लाने हेतु स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। उक्त सम्बन्ध में जांच सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा द्वारा की गयी, जांचोपरांत थाना प्रभारी घूरपुर को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच/कार्यवाही आसन्न की गई है।

Post a Comment

0 Comments