सड़क दुघर्टना में दो
सगे भाइयों की मौत
प्रयागराज। जनपद के फाफामऊ (शांतिपुरम) के रहने वाले दीपक चौरसिया, जो संगम पर 95 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली वाली मशहूर 'महाकाल कचौड़ी' की दुकान चलाते थे, शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ मैहर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके छोटे बेटे मान चौरसिया का लखनऊ लॉ कॉलेज में सिलेक्शन हुआ था, जिसकी मन्नत पूरी करने वे निकले थे। तभी नैनी के लेप्रोसी चौराहे के पास उनकी कार की एक दूसरी तेज़ रफ़्तार कार से सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दीपक चौरसिया और उनके दोनों जवान बेटों (दिव्यांश और मान) की दुखद मौत हो गई। घटना के वक्त उनकी पत्नी कानपुर अपने मायके में थीं, जिन्हें खबर मिलने के बाद गहरा सदमा लगा है।

0 Comments