बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर
ने कुचला चार की मौत एक घायल
कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार पांच युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए। मृतक चारों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार रिश्तेदार समेत गांव के सैकड़ो लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव निवासी राहुल कुमार उम्र 14 वर्ष पुत्र महेश प्रसाद अपने साथी और रिश्तेदार आकाश सरोज उम्र 25 वर्ष पुत्र पृथ्वी सरोज व अमन उम्र 22 वर्ष पुत्र केशन वा छोटू निवासी थांभा व विकास कैथवास निवासी मध्यप्रदेश के साथ एक बाइक में सवार होकर गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे कहीं जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार करारी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिससे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। दुर्घटना इतनी तेज थी की मौके पर चार युवकों राहुल, आकाश, अमन और छोटू की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में विकास गंभीर घायल है। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना थान दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई और उसके बाद ट्रैक्टर के इंजन को लेकर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
*पत्रकार फैज अहमद अखंड भारत संदेश समाचार पत्र करारी कौशाम्बी*

0 Comments