हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02
अभियुक्त SOG नगर व थाना कर्नलगंज
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार
कब्जे से आलाकत्ल 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 स्प्लेण्डर मोटर साइकिल बरामद।
प्रयागराज। एसओजी नगर व थाना कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. अखिलेश कुमार उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू पुत्र रामदुलारे निवासी 130 लाला की सराय थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज 2. वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामदुलारे नि0 130 लाला की सराय थाना शिवकुटी प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अयोध्या हास्टल की तरफ जाने वाली सड़क के बायीं तरफ मजार के पास थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से आलाकत्ल 01 अवैध तमंचा .315 बोर , 01 कारतूस .315 बोर व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
13 जून 2026 को थाना कर्नलगंज अन्तर्गत लल्ला चुंगी चौराहे पर बाईक सवार 02 आरोपियों द्वारा 01 बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी गयी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र वादी जितेन्द्र कुमार द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर मृतक के सबसे छोटे पुत्र अखिलेश उर्फ शिवा तथा अज्ञात के विरुद्ध थाना कर्नलगंज में मु0अ0सं0 184/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य संकलन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना कारित करने वाले नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू के साथ बाइक पर जो अज्ञात व्यक्ति मौजूद था, वह उसी का सगा बड़ा भाई वीरेन्द्र कुमार था।अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
विवेचना से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक रामदुलारे द्वारा अपने पुत्रों के विरुद्ध माननीय पारिवारिक न्यायालय इलाहाबाद में भरण पोषण हेतु वाद दाखिल किया गया था। मृतक के पुत्रों द्वारा भरण पोषण हेतु रूपये न देने के कारण मृतक द्वारा माननीय न्यायालय से अपने पुत्रों के विरुद्ध वारण्ट जारी करवाया था। इसी बात से क्षुब्द होकर मृतक के दो पुत्रों अखिलेश उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू व वीरेन्द्र कुमार द्वारा 13 जून 2026 को सुबह लल्ला चुंगी चौराहे पर अपने पिता रामदुलारे को गोली मार दी गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

0 Comments