पुलिस उपायुक्त अपराध/नोडल साइबर क्राइम द्वारा साइबर सेल एवं थाना स्तर पर गठित साइबर सेल के नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

पुलिस उपायुक्त अपराध/नोडल 

साइबर क्राइम द्वारा साइबर सेल एवं 

थाना स्तर पर गठित साइबर सेल के

 नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठी 

कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए


प्रयागराज। पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम उ0प्र0 के निर्देशन में पुलिस उपमहानिरीक्षक, साइबर क्राइम की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में Grievance Redressal Module (GRM) तथा Money Restoration Module (MRM) पोर्टलों के प्रभावी संचालन एवं लम्बित आवेदनों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु दिए गए आदेशों/निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध/नोडल साइबर क्राइम, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा साइबर क्राइम सेल तथा थाना स्तर पर गठित साइबर सेल के नोडल पुलिस अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान थाना स्तर पर गठित साइबर सेल के नोडल अधिकारियों को GRM/MRM पोर्टल तथा SAMANVAYA पोर्टल के संचालन का लाइव प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड होने की दशा में की जाने वाली त्वरित कार्यवाही का प्रशिक्षण देकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उक्त गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-
1. GRM/MRM पोर्टल के प्रभावी संचालन तथा लम्बित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण
2. पोर्टल पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण
3. Reassign शिकायतों का निस्तारण
4. SAMANVAYA पोर्टल पर लम्बित नोटिसों का समयबद्ध निस्तारण
उल्लेखनीय है कि Grievance Redressal Module (GRM) पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने बैंक खाते में लगे Lien/Hold/Freeze को हटवाने के लिए अपनी बैंक शाखा से Grievance request दर्ज करा सकते हैं, जिसके पश्चात उक्त Grievance पर संबंधित राज्य/जिले के साइबर सेल द्वारा जाँच कर अपनी रिपोर्ट लगायी जाती है। जबकि Money Restoration Module (MRM) पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने साथ हुई वित्तीय धोखाधड़ी में बैंक द्वारा होल्ड/lien की गई धनराशि को Refund/Restore कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
उक्त गोष्ठी में प्रभारी साइबर सेल मय टीम तथा समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के नोडल पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

0 Comments