उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर राँची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सख्त कार्रवाई

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी 

श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 

राँची में अवैध अल्ट्रासाउंड 

सेंटर पर सख्त कार्रवाई


गुप्त सूचना के आधार पर कोटा टोली चौक के निकट Galaxy Complex के प्रथम तल पर स्थित City Ultrasound नामक केंद्र पर छापेमारी की गई

भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा PC & PNDT Act के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध आज सख्त कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर काटा टोली चौक के निकट Galaxy Complex के प्रथम तल पर स्थित City Ultrasound नामक केंद्र पर छापेमारी की गई। केंद्र के संचालक डॉ. राजेश कुमार द्वारा बिना उचित पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने की सूचना मिली थी।

छापेमारी टीम ने केंद्र पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन (Make - GE, Model - Logiq C5, Serial No. 244769WX6), कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, ANC रजिस्टर, बिल बुक तथा अन्य संबंधित सामग्री जब्त कर ली। उक्त केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया है।

छापेमारी टीम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामित मजिस्ट्रेट, लोअर बाजार थाना प्रभारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनओ/एचओ/एमओ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। टीम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने की।

सिविल सर्जन सदर राँची ने बताया कि PC & PNDT Act की अनुमति के बिना किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूर्णतः अवैध है। ऐसे केंद्रों के विरुद्ध जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है।

भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अवैध केंद्रों की नियमित निगरानी एवं छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments