उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री मंजूनाथ
भजन्त्री के अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो
कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ
लि०, राँची की आम सभा बैठक
2025-26 की आयोजन
संघ के आगामी वर्ष के लक्ष्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
सभी सहकारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की योग्य मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़े कोई योग्य मतदाता न छूटे इस पर विशेष ध्यान दे
उपायुक्त ने अच्छे कार्य करने वालें MPCS लैंप्स के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया
“नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ एक मजबूत दीवार खड़ी करनी होगी”:- श्री मंजूनाथ भजन्त्री
सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, राँची की आम सभा वर्ष 2025-26 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक श्री मंजूनाथ भजन्त्री के अध्यक्षता में आज आर्यभट्ट सभागार, राँची विश्वविद्यालय, मोरहाबादी में आयोजित किया गया।
अच्छे कार्य करने वालें MPCS लैंप्स के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के अच्छे कार्य करने वालें MPCS लैंप्स के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस सम्मान के माध्यम से उन्होंने सहकारी संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान को लेकर प्रोत्साहित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री भजन्त्री ने संघ के आगामी वर्ष के लक्ष्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने, कृषि एवं वनोपज उत्पादकों के हितों की रक्षा करने तथा जिले में सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
SIR एवं नशा मुक्ति जागरूकता पर विशेष चर्चा
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा की योग्य मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़े कोई योग्य मतदाता न छूटे इस पर विशेष ध्यान दे।
सभी सहकारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं
इसके साथ ही श्री भजन्त्री ने जिले में चल रहे नशा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सभी सहकारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्री भजन्त्री ने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ एक मजबूत दीवार खड़ी करनी होगी।” उन्होंने लोगों से विशेष रूप से कहा की अफीम की खेती करने वालों की सूचना दे। ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन सख़्त कार्रवाई करेगा।
बैठक में उपायुक्त द्वारा प्रमुख बिंदु वर्ष 2025-26 के लिए संघ की वार्षिक योजनाओं, बजट और लक्ष्यों पर चर्चा, कृषकों एवं वनोपज संग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने हेतु रणनीति, सहकारी संस्थाओं में डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उपाय, पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए।
बैठक में संघ के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों और MPCS प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और आगामी वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि०, राँची का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों, वनोपज संग्राहकों और सहकारी सदस्यों को सशक्त बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री संजय भगत, DFO रांची, श्री श्रीकांत वर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी रांची, श्री रविंद्र दास, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, श्री रामशंकर सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, रामगोपाल पांडेय, जिला मत्स्य पदाधिकारी रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी रांची एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments