विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन हेतु BLO एवं BLO सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026

 के सफल संचालन हेतु BLO एवं 

BLO सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण







दूसरे दिन भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

संबंधित EROs एवं AEROs द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की दी गई विस्तृत जानकारी

मतदाता सत्यापन, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया से कराया गया अवगत

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रांची जिला में आगामी 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 की तैयारियों को लेकर दूसरे दिन भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं BLO सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (EROs) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) द्वारा BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के वितरण एवं संग्रहण तथा अभिलेखों के संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

सभी को बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा मतदाताओं द्वारा भरे गए प्रपत्रों का संग्रहण भी सुनिश्चित करेंगे।

प्रशिक्षण में उपस्थित BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही गणना प्रपत्रों के नियमित संधारण एवं दैनिक प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा एक बार फिर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा समय पर गणना प्रपत्र भरकर उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments