रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री से
आज शिया समुदाय के प्रतिनिधियों
ने शिष्टाचार मुलाकात की
शिया समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री को 26 जून को होने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया
जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री से आज शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
शिया समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री को 26 जून को होने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस दौरान मौलाना तहजीब उल हसन रिज़वी, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य, श्री सागर कुमार, समाजसेवी, मो. सरफ़राज़, कुमार उज्जवल
महबूब हुसैन, मो. सोहेल एवं शिया समुदाय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
समुदाय के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि मोहर्रम का पर्व पूर्ण शांति, भाईचारे एवं धार्मिक अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

0 Comments