भूजल सप्ताह के अंतर्गत गंगा घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भूजल सप्ताह के अंतर्गत गंगा घाट 

पर व्यापक स्वच्छता अभियान एवं जन

 जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन


प्रयागराज। भूगर्भ जल विभाग, खण्ड प्रयागराज द्वारा, स्वदेश सेवा संस्थान के सहयोग से भूजल सप्ताह 2026 के दौरान रविवार को रसूलाबाद गंगा घाट पर एक व्यापक स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान गंगा घाट की साफ-सफाई की गई तथा आसपास के नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं युवाओं को भूजल संरक्षण के महत्व, वर्षा जल संचयन, भूजल प्रदूषण रोकथाम तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भूगर्भ जल विभाग द्वारा सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments