नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण

नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर 

हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 31.07.2026 को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता तथा संपूर्ण परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस के संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समय पर निर्वाचन आयोग को भेजा जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस (IAS Probationer) सुश्री आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगड़ी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments