विश्वा संवाद केंद्र के प्रांत कार्यवाहक ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया

विश्वा संवाद केंद्र के प्रांत कार्यवाहक 

ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया



रांची, अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट :21 अक्टूबर 2022 को रांची में विश्वा संवाद केंद्र के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संघ के प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार ने संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान जागरण के कारण ही जनजातीय समुदाय के लोग अब संघ से भी जुड़ रहे हैं। संघ अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में बहुत से आयामों में कार्य को गति प्रदान कर रहा है। कोरोना की विभीषिका के कठिन समय में भी संघ ने अपने कार्यों के आयामों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

प्रांत कार्यवाह ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से व एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ भी हो रही है। जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है। झारखंड में अपने जनजातीय बंधुओं के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो चुका है जिसके मूल में अवैध घुसपैठियों और मतांतरण है। वर्ष 2024 के अंत तक झारखंड के सभी मंडलों में शाखा पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में यह कार्य चुनिंदा मंडलों में 99% तक पूरा कर लिया है। प्रांत कार्यवाहक ने बताया कि देश में 54382 संघ की शाखाएं भी अब वर्तमान में 61045 शाखाएं लग रही है। साप्ताहिक मिलन में भी 4000 और मासिक संघ मंडली में विगत एक वर्ष में 1800की बढ़ोतरी हुई है। जबकि झारखंड में अभी और 438स्थानों पर 644 प्रतिदिन लगने वाली शाखा,407 सप्ताह में एक दिन तथा 57 वैसे स्थान है जहां महीना में एक दिन शाखा लगती है। झारखंड में अभी कुल 24 जिले में जिले और 04महानगर हैं। 24 जिलों के 1264 ग्रामीण मंडल में 344 शाखा युक्त एवं 204 अपने संपर्क युक्त हैं। 04 महानगरों के कुल 52 नगरों में 530 बस्ती है जिनमें 173 शाखा युक्त एवं 112 संपर्क युक्त है। ईश्वर अपने श्री गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम कुल 2528 स्थानों पर संपन्न हुए जिनमें कुल 93501 स्वयंसेवक भाग लिए। प्रांत कार्ड बानाने के संबंध में बताया कि वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्त संघ कार्य के लिए समय देने के लिए देश भर में 3000 युवक शताब्दी विस्तारक के नाते निकले हैं। इस पत्रकार वार्ता में क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री धनंजय सिंह उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजय कुमार ने यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments