शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय
समूहगान प्रतियोगिता संपन्न
रांची, (हि.स.)। शाखा-स्तरीय “ राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल डॉ गोपाल पाठक एवं पलामू के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त
विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी के जरिये दीप प्रज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ गोपाल पाठक ने संबोधन के दौरान बच्चों से आग्रह किया कि सभी अपने भारतीय संस्कृति को अपनाए एवं माता-पिता का आदर करें । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है और बच्चे और अच्छा करने का प्रयास करते हैं।
दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ई. जी. पी. सिंह ने बच्चों को संस्कार पर विस्तृत जानकारी दिए एवं परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ई. जी एन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित करने का प्रयास है।
कार्यक्रम में मध्य एवं महानगर शाखा से कुल 9 विद्यालयों ने भाग लिया। शाखा-स्तरीय “राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024” में प्रथम स्थान पर डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान सरला बिरला स्कूल के विद्यार्थी रहे। आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. डॉ संदीप सिंह सोलंकी, ई. के.के. मिश्रा,आर. के. चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह,रांची मध्य के सचिव विजय माथुर, ई. गौरव पांडे, ई. एच. पी. भगत, कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं भारत विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारि उपस्थित रहे।
0 Comments