अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी, कम प्रदर्शन करने वाले 20 जनपदों को नोटिस

अनधिकृत ई-रिक्शा के 

खिलाफ कार्रवाई जारी,

 कम प्रदर्शन करने वाले 

20 जनपदों को नोटिस




नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

18816 वाहनों का हुआ चालान, अनुकूल रिजल्ट देने वाले जनपदों की सराहना

अच्छा प्रदर्शन न करने पर ललितपुर, हाथरस, देवरिया, महाराजगंज, शामली, बस्ती, श्रावस्ती आदि जनपदों के अफसरों को भेजा जाएगा पत्र*

बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, गोरखपुर, अंबेडकरनगर आदि ने किया अच्छा प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से पहली से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के 16 वें दिन की परिवहन आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। अभियान में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जनपदों व न्यूनतम योगदान देने 20 जनपदों की सूची तैयार की गई है। न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले जनपदों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।
अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, कानपुर देहात, बहराइच, चंदौली, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर व हमीरपुर में अभियान की स्थिति काफी अच्छी है।
अभियान के नोडल अधिकारी व अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह अभियान पहली अप्रैल से निरंतर चल रहा है। इसकी शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। अभियान की गति जिन जनपदों में धीमी है, वहां के अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। श्री सिंह के मुताबिक अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस व ललितपुर के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है।
अभियान का 16 दिन (एक नजर)
कुल चालान- 18,816
अन्य अभियोगों में किए गए चालान- 16,500
चालान किए गए अपंजीकृत रिक्शा- 2316

अभियान बंद किए गए वाहन- 6662


17 अप्रैल को अभियान की स्थिति
17 अप्रैल (गुरुवार) को 469 वाहन सीज किए गए, जबकि 1294 वाहनों का चालान किया गया।
संभाग- बंद किए गए वाहन -चालान की संख्या
लखनऊ 45 -122
अयोध्या 41 -73
गोंडा 17 -38
बस्ती 14 -24
कानपुर 34 -106
प्रयागराज 25 - 55
बांदा 12 - 56
बरेली 12 - 51
मुरादाबाद 58 - 30
वाराणसी 18 - 56
गोरखपुर 34 - 68
आजमगढ़ 8 - 22
मीरजापुर 1 -15
मेरठ 9 - 26
गाजियाबाद 30 - 80
सहारनपुर 11 - 115
आगरा 59 - 159
झांसी 8 - 25
अलीगढ़ 33 - 173
कुल- 469 ---- 1294
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि सुगम यातायात व आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पहली से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस क्रम में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभियान की समीक्षा की गई, जिन जनपदों में अभियान को लेकर स्थिति कमजोर है, वहां के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। वहीं अभियान को लेकर सजगता बरतने वाले अधिकारियों की हौसलाअफजाई भी की गई है। परिवहन, जनपद व पुलिस प्रशासन के संयुक्त देखरेख में अभियान निरंतर चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments