इंटरनेशनल मीडिया आर्मी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन और भारतीय मतदाता महासभा का संयुक्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन:

इंटरनेशनल मीडिया आर्मी, 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन और 

भारतीय मतदाता महासभा का

 संयुक्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन:


एके बिंदुसार। पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को लेकर दिल्ली से अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति का बिगुल बजेगा।
इंटरनेशनल मीडिया आर्मी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन और भारतीय मतदाता महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी अगस्त माह में भारत की पवित्र भूमि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति का बिगुल फूंका जाएगा।
यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन मीडियाकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी राय और विचारों को स्वतंत्रतापूर्वक व्यक्त करने के अधिकार के लिए एकजुट करेगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री एके बिंदुसार ने इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं और भारतीय मीडिया फाउंडेशन, इंटरनेशनल मीडिया आर्मी एवं भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस उच्च-स्तरीय बैठक में आंदोलन की विस्तृत रणनीति और कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
श्री बिंदुसार ने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की इस प्रथम महा क्रांति को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न पत्रकार संगठनों से एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय सभी को मिलकर अपनी आवाज बुलंद करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने का है।
यह संयुक्त पहल देश भर के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी, जिसके माध्यम से वे अपनी चिंताओं और विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा सकेंगे।
इस आंदोलन का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल्यों को स्थापित करना और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय या दबाव के अपनी बात कहने का अधिकार मिले।

Post a Comment

0 Comments