चालीस लाख की फिरौती न मिलने पर बालक की हत्या

चालीस लाख की फिरौती न 

मिलने पर बालक की हत्या



चित्रकूट। जनपद मे कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे आयुष का किडनेप कर 40 लाख ₹ की फिरौती मांगी। पैसा न मिलने पर आरोपी पड़ोसी कल्लू और इरफान ने बालक की हत्या करके लाश को बक्से मे छिपा दिया। लाश मिलने के बाद परिवार व स्थानीय लोग सडक पर आ गए।

आक्रोशित भीड़ ने शव रखकर प्रयागराज-चित्रकूट नेशनल हाईवे रोड पर जाम लगाया था। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। जहाँ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। दिन निकलते ही पुलिस ने किडनेप- मर्डर के मुख्य आरोपी पड़ोसी कल्लू को एनकाउंटर मे मार गिराया, इरफ़ान को गोली लगी है।

Post a Comment

0 Comments