तेज रफ्तार इनोवा और ऑटो में टक्‍क्‍र, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार इनोवा और ऑटो 

में टक्‍क्‍र, बड़ा हादसा टला



पूर्वी सिंहभूम,  (हि.स.)। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह में लिडे कंपनी के पास तेज रफ्तार इनोवा कार और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई और ऑटो में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक टाटानगर रेलवे स्टेशन से चार यात्रियों को रिजर्व लेकर साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही इनोवा कार ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सीधे नाले में जा गिरा, जिससे मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और नाले में गिरे ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ऑटो को भी बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि यात्रियों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि रविवार को भी यहां सड़क दुघर्टना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments