जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक

जिलास्तरीय अनुकंपा 

समिति की बैठक


जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनुकंपा समिति श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

समिति द्वारा की गयी कुल 17 अभ्यावेदनों की समीक्षा

समिति द्वारा 08 अभ्यावेदन को किया गया स्वीकृत

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनुकंपा समिति श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.05.2026 जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में समिति द्वारा सामान्य एवं चौकीदार से संबंधित अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति द्वारा कुल 17 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गयी। अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने 08 अभ्यावेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गयी। शेष अन्य अभ्यावेदनों पर त्रुटि सुधार का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची, प्रभारी जिला स्थापना उप समाहर्त्ता-सह- सामान्य शाखा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments