प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय नगड़ी, नगड़ी थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगड़ी का औचक निरीक्षण

प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय नगड़ी,

 नगड़ी थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य 

केंद्र नगड़ी का औचक निरीक्षण


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने किया औचक निरीक्षण

प्रखण्ड कार्यालय भवन की साफ-सफाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि आनेवाले सोमवार को कार्यालय खुलने से एक घंटे पहले सभी कर्मचारी भवन की विशेष सफाई सामूहिक सुनिश्चित करें

कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलिया (मध्यस्थ) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि आदिवासी एवं सरकारी जमीनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए

नगड़ी थाना का निरीक्षण भी किया गया

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय नगड़ी, नगड़ी थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय नगड़ी में दिए गए निर्देश:

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने प्रखण्ड कार्यालय भवन की साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिया कि आनेवाले सोमवार को कार्यालय खुलने से एक घंटे पहले सभी कर्मचारी भवन की विशेष सफाई सामूहिक रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थिति पंजी (Attendance Register) सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलिया (मध्यस्थ) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि आदिवासी एवं सरकारी जमीनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नगड़ी थाना का निरीक्षण किया गया उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका त्वरित निष्पादन किया जाए। किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाना न दौड़ाया जाए।

आम जनता से सीधा संवाद:

प्रखण्ड कार्यालय में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगड़ी में दिए गए निर्देश

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी कक्ष, वार्ड, दवा स्टोर एवं लेबोरेटरी की स्थिति देखी।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की स्वास्थ्य केंद्र परिसर को हमेशा स्वच्छ एवं hygienic रखा जाए। कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

(1) चिकित्सा कर्मियों (डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट) की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और उपस्थिति रजिस्टर का सही रखरखाव हो।

(2) आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा पर्याप्त रखा जाए। एक्सपायरी दवाओं की जांच नियमित रूप से की जाए।

(3) गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च केंद्रों (सदर अस्पताल) में रेफर करने की व्यवस्था सुचारू रखी जाए।

(4) मरीजों से कोई अनुचित शुल्क न लिया जाए और सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

(5) स्वच्छ पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।

श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का अनुभव हो। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी कि जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments